{"_id":"65f20d5f83f75d898b07ac35","slug":"six-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-in-haryana-assembly-by-pretending-to-be-a-judges-driver-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7296-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जज का ड्राइवर बताकर हरियाणा विधानसभा में नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जज का ड्राइवर बताकर हरियाणा विधानसभा में नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाख ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर थाने में आरोपी पंजाब के संगरूर निवासी विजय गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ समय पहले विजय गुर्जर से पहचान हुई थी। उसने स्वयं को कोर्ट के जज का ड्राइवर बताया और हरियाणा विधानसभा में काफी जान पहचान होने की बात कही। आरोपी ने उसकी नौकरी लगाने का आश्वासन दिया और उसके बदले आरोपी को छह लाख रुपये देने को कहा। आरोपी पर भरोसा कर पीड़ित ने नौकरी लगवाने के एवज में छह लाख रुपये दिए। उसके कुछ दिन बाद तक आरोपी ने ना तो कोई कॉल किया और ना ही कोई मैसेज किया।इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से नौकरी लगवाने के बारे में पूछा तो उसे नियुक्ति पत्र देकर हरियाणा विधानसभा में ज्वाइन करने को कहा। पीड़ित खुश होकर जब हरियाणा विधानसभा जाकर ज्वाइनिंग लेटर दिखाया तो फर्जीवाड़ा सामने आया।
उसके बाद पीड़ित ने आरोपी को नौकरी लगवाने के एवज में लिए गए छह लाख रुपए लौटने का कहा लेकिन उसने पैसा नहीं लौटाया तो मामले की शिकायत पुलिस में दे दी। पुलिस को दी शिकायत में पुलिस ने बताया कि उससे पहले कई लड़कों को नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे लाखों रुपए ठग चुका है। यहां तक कि उसके रिश्तेदार मंथन ठाकुर, नीरज ठाकुर, मंदीप सिंह, राज और राहुल को आरोपी ने नौकरी लगवाने की लालच देते उसने भी 6-6 लाख रुपए ठग लिए। जब उन्हेें फर्जीवाड़ा का पता चला तो उन्होंने आरोपी से पैसा लौटाने को कहा लेकिन आरोपी ने उनका पैसा नहीं लौटाया। ।