फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six including BDPO suspended for violation of code of conduct

Panchkula News: आचार संहिता के उल्लंघन पर बीडीपीओ समेत छह निलंबित

Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Six including BDPO suspended for violation of code of conduct
चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने फतेहगढ़ चूड़ियां के बीडीपीओ समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आदर्श चुनाव आचार संहिता को सही ढंग से लागू न कराने पर की गई है।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने के बाद गुरदासपुर के रिटर्निंग ऑफिसर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीडीपीओ परगट सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कुलजिंदर सिंह, पंचायत सचिव मेजर सिंह, ग्राम सेवक विलियम मसीह, सुखजीत सिंह और शमशेर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक की शिकायत मिली थी कि एक सरकारी पार्क में इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाईं जा रही हैं, जोकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन


इस मामले की पड़ताल के बाद शिकायत सही पाई गई और आम आदमी पार्टी गुरदासपुर के जिला प्रधान ग्रामीण को नोटिस जारी किया गया। यह टाइलें पार्क में रखने वाले प्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी को लिखा गया और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर को ओम प्रकाश (प्रबंधक-कम- बीडीओ) और कुलदीप सिंह (पंचायत सचिव) के खिलाफ चुनाव आचार संहिता को लागू न करवा सकने के लिए निलंबित करके अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसी तरह फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव बद्दोवाल कलां में सीमेंट के बेंच बांटने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव के ही दिलबाग सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सभी राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रतिनिधियों को चुनाव आचार संहिता की पालना यकीनी बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed