फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation Worsens in Kuradi Mohalla Due to Sewage Leakage

Panchkula News: कुराड़ी मोहल्ला में सीवरेज लीकेज से हालात बदतर

Sun, 26 Apr 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Situation Worsens in Kuradi Mohalla Due to Sewage Leakage
बार-बार ओवरफ्लो से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप, स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एसडीएच के पास स्थित कुराड़ी मोहल्ला में सीवरेज लीकेज की समस्या से लोग परेशान हैं। गली में बार-बार गंदा पानी बहने से हालात बदतर हो गए हैं और क्षेत्रवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से गली के बीच बने सीवरेज में लीकेज की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर बहने से मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

पूनम शर्मा, राजरानी, सतीश कुमार, लक्ष्मी देवी, प्रीतपाल सिंह, ब्रह्मा गुप्ता, सुनीता और बबीता सहित अन्य लोगों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। विभागीय कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार सीवरेज के ढक्कन के पास गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में फैलता रहता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने यह भी बताया कि इलाके में पानी की सप्लाई का दबाव भी कम रहता है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।


कोट
जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास करेंगे। पानी की सप्लाई हमारे स्तर से नियमित दी जा रही है।
- मंदीप, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed