फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Water level of rivers increased due to rain in Morni, people are getting upset

हालात : मोरनी में बारिश से बढ़ गया नदियों का जलस्तर, लोग हो रहे हैं परेशान

Tue, 24 Aug 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Situation: Water level of rivers increased due to rain in Morni, people are getting upset
मोरनी। इलाके में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। अचानक तेज हो रही बारिश से इलाके से निकलने वाली घग्गर नदी भी अपने उफान पर है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार बारिश काफी कम हो रही है। क्योंकि इस बार अभी तक पक्के पानी जोकि नेचुरल तौर पर जमीन से निकला करते थे उनमें भी कोई वृद्धि नहीं हुई है। ग्रामीणों को इस बात की चिंता भी सताने लगी है कि अगर बारिश इस मौसम में कम रहती है तो आने वाले समय है इलाके में पानी का संकट से जनता को जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, रुक-रुक हो रही बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। निर्मल सिंह, माघी राम आदि ने बताया कि इलाके के किसान इस मौसम में विभिन्न फसलों के उत्पादन कर सारे साल का खर्चा चलाते हैं। टमाटर, शिमला मिर्च और मक्की की फसल के लिए बारिश जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed