फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Sub-Tehsil office did not pay one lakh electricity bill, corporation cut connection, people got upset

हालात : उप-तहसील कार्यालय ने एक लाख बिजली का बिल नहीं भरा, निगम ने काटा कनेक्शन, लोग हुए परेशान

Fri, 11 Feb 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Situation: Sub-Tehsil office did not pay one lakh electricity bill, corporation cut connection, people got upset
मोरनी। मोरनी बस तहसील समस्याओं का कारण बना हुआ है। कभी अधिकारी नहीं तो कभी बिजली नहीं। दूर दराज से आने वाले लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ता है। वीरवार को बिजली का बकाया एक लाख का बिल नहीं भरने के कारण बिजली निगम ने उपतहसील कार्यालय का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने के कारण रजिस्ट्री और अन्य काम अटक गए। परेशान लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का यह हाल है तो अन्य महकमों में कैसे लोगों के काम होते होंगे। यहां पर आए दिन किसी न किसी रूप में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिल नहीं भरने का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन परेशान इसमें जनता को ही होना पड़ा है। वहीं परेशान लोगों ने उपमुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला से समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जनरेटर मंगवाया तो, नायब तहसीलदार नही पहुंचीं
रजिस्ट्री करवाने पहुंचे चतर सिंह, राजेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, लेक सिंह, सुशील कुमार ने बताया कि वीरवार को वह उपतहसील कार्यालय में पहुंचे तो पता चला कि बिजली दिक्कत के चलते रजिस्ट्री संभव नहीं है। जब उन्होंने अपने खर्चे पर जनरेटर मंगवाया तो पता चला कि नायब तहसीलदार के कार्यालय में नही पहुंचने के कारण रजिस्ट्री नही हो सकती, जबकि कार्यालय में अन्य स्टॉफ हाजिर रहा।
विज्ञापन

बार-बार चेताया, पर नही भरा बिल
ऐसा नही कि बिजली निगम के अधिकारियों ने एकाएक बिजली कनेक्शन काट दिया हो। बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी पर कोई असर नही हुआ। नतीजा रहा कि बिजली कटने से कार्यालय में आने वाली जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को बिन काम के ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने भी पल्ला झाड़ा
राजस्व विभाग के अधिकारी डीआरओ रमेश कुमार से बिल नही भरने के कारणों को जानना चाहा तो उन्होंने जानकारी नही होने की बात कही। मोरनी उपतहसील का कार्यभार संभाल रहीं पूनम सोलंकी ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में बिल रुका है, उन्होंने बिल भरने के लिए लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed