फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Seeing the mess in the Civil Hospital, the officers and personnel reprimanded the Vis President

हालात : सिविल अस्पताल में गंदगी देख अधिकारियों और कर्मियों ने विस अध्यक्ष ने लगाई फटकार

Thu, 04 Nov 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Situation: Seeing the mess in the Civil Hospital, the officers and personnel reprimanded the Vis President
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुप्ता ने अस्पताल के शौचालयों में गंदगी को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। तत्काल उन्होंने पीएमओ और सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि अस्पताल की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। जहां स्वच्छता नहीं रहेगी तो वहां बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए कि हर दो घंटे बाद सुपरवाइजर शौचालयों की जांच कर यहां की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। ज्ञानचंद गुप्ता नागरिक अस्पताल में अपने परिचित का कुशल क्षेम जानने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पाया कि इमरजेंसी वार्ड में महिला और पुरुष शौचालयों में पर्याप्त सफाई की व्यवस्था नहीं थी। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छ वातावरण प्रदान करना भी अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed