{"_id":"61103ece8ebc3efcd917f9c4","slug":"situation-people-are-bathing-in-the-river-in-ghaggar-not-obeying-orders-police-patrol-is-not-happening-near-the-river-drains-pkl-office-news-pkl422879364","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : घग्गर में लोग नदी में नहा रहे, नहीं मान रहे आदेश, नदी ,नालों के पास नहीं हो रही है पुलिस की गस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : घग्गर में लोग नदी में नहा रहे, नहीं मान रहे आदेश, नदी ,नालों के पास नहीं हो रही है पुलिस की गस्त
विज्ञापन
घग्गर नदी में बेखौफ नहाते लोग।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में पुलिस ने सभी नदियों और नालों में पानी अधिक होने के कारण धारा-144 लगा दी है। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा की ओर से पुलिस को नदी और नालों के किनारे गस्त करने के लिए कहा गया है। इसके बाद पुलिस की गस्त नहीं हो पा रही है। इस कारण रविवार को भी घग्गर नदी पर लोग नदी के बीच में नहाते रहे और लापरवाही से नदी पार करते रहे। इस तरह के हालात में पुलिस नदारद दिखी।
अभी हाल ही में बीते 2 अगस्त को सुखना चो में नहाने के लिए सेक्टर-26 बापूधाम का नाबालिग लड़का डूब गया। इसके बाद पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा की ओर से यह चेतावनी जारी की गई थी नदी और नाले में कोई भी बच्चा न जाए। इसके बाद लोग इस नियम की अनदेखी कर पूरे जिले में नदी और नाले में जा रहे हैं। इस तरह की हालात में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस की गस्त नदी और नालों के पास नहीं होती है।
इसके पहले भी बीते 29 जुलाई को दो बच्चे नदी में फंस गए थे। लोगों की मदद से इन्हें बचाया गया था। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस गस्त के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस गस्त लगातार जारी है। अगर यहां पर गस्त नहीं होगी तो संबंधित थाना प्रभारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।