{"_id":"61a70d878e985966f76934fa","slug":"situation-jammed-in-protest-against-the-removal-of-encroachment-police-registered-a-case-against-12-pkl-office-news-pkl434640696","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : अतिक्रमण हटाने के विरोध में लगाया जाम, पुलिस ने 12 पर दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : अतिक्रमण हटाने के विरोध में लगाया जाम, पुलिस ने 12 पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन
पंचकूला। रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन सेक्टर-20 के प्रधान ओंकार सैनी सहित 50 से ज्यादा लोगों ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में सेक्टर-20 की लाइटों पर रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी लोगों को थाने बुलवाया। विरोध कर रहे लोगों ने आने से मना कर दिया। एक घंटे जाम लगने के बाद बल प्रयोग कर पुलिस सबको थाने ले गई। पुलिस ने सड़क जाम करने की धारा के तहत 12 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। अतिक्रमण हटाओ दस्ता चार दिन से सेक्टर-20 में अतिक्रमण हटा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम की टीम द्वारा सेक्टर-20 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान दोनों टीमें मिलकर चला रही हैं। सुबह 11 बजे अभियान चलाए जाने के बाद रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के प्रधान ओंकार सैनी, नवीन कंबोज, अनमोल सिंह सहित सभी लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध करने के बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद भी रेहड़ी लगाने वाले लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने इन पर दर्ज किया केस
सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सड़क जाम और नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आरोपी ओंकार सैनी, नवीन सिंह, अनमोल सिंह, अचींत छाबड़ा, गगनदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, गुरप्रीत सिंह, रणजीत कुमार, अरविंद, अब्दुल जब्बार, बलदेव राज, गगनदीप पर नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सेक्टर-20 में नहीं बनाया वेंडिंग जोन
सेक्टर-20 रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के प्रधान ओंकार सैनी ने बताया कि नगर निगम की तरफ से वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया है। कोर्ट की गाइड लाइन को अनदेखा कर नगर निगम और एचएसवीपी की तरफ से अतिक्रमण हटाया गया है। इससे लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। नगर निगम से मांग है कि जो लोग 10 साल से मार्केट में बैठ रहे हैं, सर्वे कर वेंडिंग जोन बनाकर काम करने की जगह दी जाए।