{"_id":"6127fdee8ebc3e2f7302f8ca","slug":"situation-illegal-parking-shoplifting-being-affected-by-road-potholes-shopkeepers-of-pinjore-s-main-market-say-that-their-problems-should-be-resolved-pkl-office-news-pkl4247243172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : अवैध पार्किंग, रोड के गड्ढों से प्रभावित हो रही दुकानदारी, पिंजौर के मुख्य बाजार के दुकानदारों का कहना है कि उनकी समस्याओं का निदान किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : अवैध पार्किंग, रोड के गड्ढों से प्रभावित हो रही दुकानदारी, पिंजौर के मुख्य बाजार के दुकानदारों का कहना है कि उनकी समस्याओं का निदान किया जाए
विज्ञापन
पिंजौर। मुख्य बाजार के लोगों की दुकानदारी भारी वाहनों की वजह से मंदी पड़ी हुई है। पिंजौर थाने से लेकर रौनक होटल तक के दुकानदार रोड और दुकानों के आगे अवैध पार्किंग, रोड पर गड्ढे होना, कचरे से उठती दुर्गंध आदि परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दुकानदारों की दुकानों के आगे अवैध पार्किंग, दुकानों के आगे रेहड़ी फड़ी वालों का कब्जा होना ऐसी समस्याएं है जिनकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है दुकानों के आगे ऑटो, मैक्सी कैब आदि वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, इससे बाजार में आने वालों के अलावा अन्य को भारी परेशानी होती है।
दुकानों के आगे रोड किनारे अक्सर ऑटो चालक गलत तरीके से पार्किंग कर सवारी के इंतजार में खड़े हो जाते हैं। इससे वाहनों में आने वाले ग्राहकों को आने में परेशानी होती है। अक्सर ग्राहक दुकान पर आने की जगह आगे निकल जाते हैं। इसके अलावा दुकानों के आगे कुछ रेहड़ी फड़ी वाले अवैध रूप से खड़े हो जाते हैं। दुकानों के आगे अतिक्रमण होने की वजह से उनकी दुकानदारी पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऑटो, मैक्सी कैब चालकों के लिए उचित जगह उपलब्ध करवाई जाए जहां से वे सवारी बैठा सकें। - बलविंद्र सिंह दुकानदार।
दुकानों के आगे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण होने से उनकी दुकानदारी पर प्रभाव पड़ रहा है। सरकार रोड पर या दुकानों के आगे अवैैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती बरते या उनकी पार्किंग की व्यवस्था करे ताकि ऑटो आदि निश्चित जगह से सवारी बैठा सकें। दुकानदारों के आगे खड़े वाहनों की वजह से ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं। मनदीप सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
मार्केट में करीब एक दर्जन दुकानें हैं, जो रत्तपुर कॉलोनी के प्रवेश स्थान से शुरू होती है। सबसे बड़ी समस्या है उनकी दुकानों के आगे रोड के पार बना कचरा कलेक्शन प्वांइट। इस डंपिंग प्वांइट के कचरे से उठती गंदगी से सभी दुकानदार परेशान हैं। बारिश के इन दिनों में तो कचरे से इतनी दुर्गंध उठती है कि ग्राहक का आना तो दूर की बात है, खुद बैठना भी मुश्किल हो रखा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस कचरा कलेक्शन प्वांइट को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। - राकेश कुमार दुकानदार।
मार्केट में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। मार्केट में रोड किनारे स्ट्रीट लाइट का होना अति आवश्यक है, जिससे ग्राहक रात के समय भी दुुकानों पर सामान लेने या अन्य काम से आ सके। टूटी रोड, उचित स्ट्रीट लाइट का न होना आदि कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ता है। अगर ग्राहक को बाजार में मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी तो अन्य जगह जाने के जगह वह इसी मार्केट में बार-बार आएगा। - विपिन दुकानदार