फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Broken stretcher-wheel chair in emergency, increasing the pain of patients

हालात : इमरजेंसी में टूटे स्ट्रेचर-व्हील चेयर बढ़ा रहे मरीजों का दर्द

Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Situation: Broken stretcher-wheel chair in emergency, increasing the pain of patients
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में लापरवाह और उदासीन अधिकारियों के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। यहां एंबुलेेंस से इमरजेंसी में मरीजों को ले जाने के लिए टूटे चक्के की व्हीलचेयर, खराब स्ट्रेचर रखे हैं। यह मरीजों का दर्द कम करने की जगह बढ़ा रहे हैं। इमरजेंसी के बाहर रखे स्ट्रेचर और व्हील चेयर मरीजों के इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। कई स्ट्रेचर की सीटें फटी हैं तो व्हील चेयरों के पहिए टूटे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कहना है सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर का। एसके नैय्यर ने टूटे व्हील चेयर और स्ट्रेचर को बदलने के लिए हरियाणा विधान सभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह, सिविल सर्जन मुक्ता कुमार को पत्र लिखा है। एसोसिएशन की उप प्रधान लिल्ली बावा, महासचिव सुनील जैन और अन्य सदस्यों ने बताया कि इस अस्पताल में सिर्फ पंचकूला जिले के ही नहीं बल्कि हिमाचल, पंजाब व चंडीगढ़ से भी लोग यहां पर उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचकूला शहर हरियाणा प्रांत का गौरव एवं आधुनिक शहर है। यहां का अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, लेकिन छोटी छोटी कमियां यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर बट्टा लगा रही हैं। इसलिए जनहित को ध्यान में रखकर इमरजेंसी के बाहर रखे स्ट्रेचर और व्हील चेयर बदले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो के साथ खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed