फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SIT will investigate Nicaragua human trafficking case

Panchkula News: निकारागुआ मानव तस्करी मामले की जांच करेगी एसआईटी

Sat, 30 Dec 2023 10:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
SIT will investigate Nicaragua human trafficking case
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देश पर ब्यूरो ऑफ इन्वेटिगेशन (बीओआई) के निदेशक एलके यादव की ओर से निकारागुआ मानव तस्करी मामले में जांच के लिए शनिवार को चार सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस विशेष जांच टीम का नेतृत्व फिरोजपुर के एसपी इन्वेटिगेशन रणधीर कुमार करेंगे। टीम के अन्य तीन सदस्यों में एसीपी सिविल लाइन लुधियाना जसरूप कौर बाठ, डीएसपी इन्वेटिगेशन फिरोजपुर बलकार सिंह संधू और डीएसपी हेडक्वार्टर पटियाला दलबीर सिंह सिद्धू शामिल हैं। एसआईटी को जल्द से जल्द अंतिम रिपोर्ट संबंधित अदालत को सौंपने के लिए कहा गया है। इस केस में सहायता के लिए एसआईटी किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी का भी सहयोग ले सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निकारागुआ मानव तस्करी मामले संबंधी अलग-अलग अखबारों में खबरें छपीं थी, जिसमें 303 भारतीय यात्रियों में ज्यादातर पंजाब और गुजरात के साथ संबंधित थे, को फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed