{"_id":"66a9269d49fca8e6d306dcf4","slug":"sisters-murder-accused-step-brother-arrested-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-481124-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बहन का हत्यारोपी सौतेला भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बहन का हत्यारोपी सौतेला भाई गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2024 11:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिर पर डंडा और पीठ में चाकू घोंपकर हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए उसके सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सोनू उर्फ रीना निवासी आबादपुरा, जालंधर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन नीतू की शादी गुरचरण सिंह से हुई थी।
उन्होंने बताया कि पिछले 12-13 साल से नीतू और गुरचरण सिंह गुरदीप सिंह निवासी एफसीआई कॉलोनी, जालंधर में किराए पर रह रहे थे। गुरदीप सिंह सेना से सेवानिवृत्त था लेकिन करीब तीन साल पहले गुरचरण सिंह उर्फ मिंटा नीतू को अकेला छोड़कर अपने गांव भवानीपुर कपूरथला चला गया था। नीतू का एक सौतेला भाई विनय उर्फ गग्गी पुत्र महावीर निवासी मेन बाजार बस्ती गुजां जालंधर था कई बार नीतू से मिलने आता था और 23 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे नीतू की बहन को गुरदीप सिंह का फोन आया, जिसने उसे बताया कि नीतू को विनय उर्फ गग्गी ने पीटा है। पुलिस ने बताया कि गुरदीप सिंह नीतू को सिविल अस्पताल जालंधर ले गया जहां उसने कबूल किया कि विनय उर्फ गग्गी ने उसके सिर पर लकड़ी से वार किया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नीतू ने भागने की कोशिश की लेकिन उसकी पीठ में चाकू मार दिया गया और वह मौके से भाग निकला।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से इस बीच नीतू की मौत हो गई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर में धारा 103 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी विनय उर्फ गग्गी को जालंधर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है।