{"_id":"689793b6e2ad4fd0420085df","slug":"sister-going-to-tie-rakhi-to-brother-dies-in-a-road-accident-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101540-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत
Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा-बरनाला हाईवे पर रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 40 वर्षीय राजबीर कौर की मौत हो गई। वह अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। हादसे में राजबीर के पति गुरतेज सिंह और बेटी सुखप्रीत कौर को गंभीर चोटें आई हैं।
गुरतेज सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर धूरकोट से धूरकोट चरण सिंह वाला स्थित राजबीर कौर के मायके जा रहा था। मोगा–बरनाला रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजबीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरतेज सिंह और सुखप्रीत कौर को गंभीर चोटें आईं। घायलों को मोगा समाजसेवा सोसाइटी की टीम ने सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे थे। जिस गाड़ी से हादसा हुआ है, उसे कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।