{"_id":"638a34aecc2f332998434282","slug":"silence-in-punjab-secretariat-bureau-news-pkl470148190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब के सीएम-मंत्री गुजरात और दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त, सचिवालय में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब के सीएम-मंत्री गुजरात और दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त, सचिवालय में पसरा सन्नाटा
Fri, 02 Dec 2022 10:53 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं सूबे के मंत्री गुजरात के अलावा 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में जुटे हैं, क्योंकि दिल्ली के काफी इलाकों में पंजाबियों की आबादी निर्णायक भूमिका अदा करती रही है।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब सिविल सचिवालय में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुजरात के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार में व्यस्त हैं और अधिकांश आला अधिकारी सचिवालय में किसी बैठक विशेष के लिए ही पहुंचते हैं। सचिवालय के गलियारों में चहल-पहल का माहौल अब दिखाई नहीं दे रहा। करीब एक महीने से बने इस माहौल के चलते, अपनी समस्याएं व काम करवाने के लिए विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी घट गई है। ज्यादातर लोगों को एंट्री-पास काउंटर से ही यह सुनकर लौटना पड़ता है कि संबंधित मंत्री या अधिकारी उपस्थित नहीं हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं सूबे के मंत्री गुजरात के अलावा 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में जुटे हैं, क्योंकि दिल्ली के काफी इलाकों में पंजाबियों की आबादी निर्णायक भूमिका अदा करती रही है। इधर, पंजाब में इन दिनों सरकार की कमान मुख्य सचिव वीके जंजुआ ने संभाल रखी है। वह हर रोज विभिन्न विभागों, विकास प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सचिवालय में मुख्य सचिव की बैठक के समय संबंधित अधिकारी ही नजर आते हैं, जबकि बाकी समय अफसरों का स्टाफ ही नजर आता है। इसी कारण से आम लोग भी सचिवालय नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में परसोनल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि साल का आखिरी महीना होने के कारण कई अफसर और कर्मचारी छुट्टी पर जाते हैं। सचिवालय में स्थित सभी विभागों में कामकाज चल रहा है।
विज्ञापन