{"_id":"68efe88ccc671bfd510cfec6","slug":"sikh-mission-hands-over-rs-250-lakh-to-sgpc-on-behalf-of-sangats-of-uttar-pradesh-panchkula-news-c-59-1-asr1001-114704-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिख मिशन ने उत्तर प्रदेश की संगतों की ओर से एसजीपीसी को 2.50 लाख रुपये सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिख मिशन ने उत्तर प्रदेश की संगतों की ओर से एसजीपीसी को 2.50 लाख रुपये सौंपे
Thu, 16 Oct 2025 12:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सिख मिशन हापुड़ उत्तर प्रदेश प्रभारी बृजपाल सिंह की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों के लोगों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 2.50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि सौंपी है।
बृजपाल सिंह द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को सौंपी गई इस धनराशि में से मुफ़्ती मकसूद अलीम शहर काज़ी हापुड़ ने 1.6 लाख रुपये, खिदमत चैरिटी ग्रुप हापुड़ ने 51 हज़ार रुपये, गांव किल्होरा ज़िला गाजियाबाद ने 51 हज़ार रुपये और गांव भोजपुर हापुड़ ने 41 हज़ार रुपये दिए हैं।
इससे पहले भी, उत्तर प्रदेश की संगतों द्वारा सिख मिशन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए लाखों रुपये भेजे जा चुके हैं।
एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया और बृजपाल सिंह के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने एसजीपीसी की ओर से भाई बृजपाल सिंह को भी सम्मानित किया।