फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu's valuable asset, Bajwa and Dulo Party's Pillar: Harish Rawat

नवजोत सिद्धू बहुमूल्य संपत्ति, प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो पार्टी के स्तंभ: हरीश रावत

Mon, 14 Sep 2020 02:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu's valuable asset, Bajwa and Dulo Party's Pillar: Harish Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य कांग्रेस में किसी भी तरह के बड़े विवाद से इंकार करते हुए जहां प्रताप बाजवा और शमशेर सिंह दूलो को पार्टी के मजबूत स्तंभ बताया, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को उन्होंने कांग्रेस पार्टी की बहुमूल्य संपत्ति (ऐसेट) करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके लिए अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तैयार रखी हैं और पार्टी उन्हें पूरी तरह संभाल कर रखेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब एक पावरहाउस की तरह रहा है, जो बाकी राज्यों में भी पार्टी को शक्ति प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान ने आशा कुमारी को हटाकर हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस की कमान ऐसे समय में सौंपी है जब 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अगले साल ही माहौल गरमाने लगेगा और इस बीच राज्य में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कामकाज को लेकर पार्टी के सीनियर नेता ही उंगली उठाने लगे हैं।
विज्ञापन


उससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन का विवाद किसी से छिपा नहीं है। सिद्धू इन दिनों पार्टी और कैप्टन सरकार की सभी गतिविधियों से किनारा किए हुए हैं, जबकि प्रताप बाजवा और शमशेर सिंह दूलो के पार्टी के निकाले जाने की मांग आलाकमान तक पहुंचाई जा चुकी है। फोन पर बातचीत के दौरान पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के संबंध में पूछे गए सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि आपसी मनमुटाव है, कोई गंभीर गुटबाजी नहीं है। सभी सीनियर नेता हैं, जिनके साथ बैठकर विवाद को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाजवा और दूलो उनके पुराने मित्र हैं और जिम्मेदारी नेता ही नहीं बल्कि पार्टी के स्तंभ भी हैं। रावत ने कहा कि बाजवा के गांधी परिवार के बहुत पुराने संबंध रहे हैं। अपनों की मुख्यमंत्री के खिलाफ बाजवा और दूलो की बयानबाजी पर रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से सबसे कद्दावर नेता हैं और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कामकाज को बाकी कांग्रेसी राज्यों में मिसाल के तौर पर लिया जाता है।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब कांग्रेस में कोई गुटबंदी नहीं है। कामकाज के दौरान परस्पर मतभेद हो जाते हैं, जिन्हें गुटबाजी या धड़ेबंदी नहीं कहा जा सकता। यह मतभेद मिल बैठकर सुलझा जा सकते हैं। कैप्टन से विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी और सरकार से दूरी बना लेने के सवाल पर रावत ने कहा कि सिद्धू पार्टी की बहुमूल्य संपत्ति हैं और उन्हें पार्टी उनकी पूरी संभाल करेगी।


उन्होंने कहा कि उनके लिए कई बड़ी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जल्दी ही सिद्धू पार्टी में सक्रिय दिखाई देंगे। हालांकि रावत ने सिद्धू की दी जाने वाली जिम्मेदारियों का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed