{"_id":"60e328698ebc3ec1ff08ff80","slug":"si-son-killed-excise-department-employee-panchkula-news-pkl41905038","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई के बेटे ने मारा एक्साइज विभाग का कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई के बेटे ने मारा एक्साइज विभाग का कर्मचारी
विज्ञापन
अमृतसर। तरनतारन रोड पर एसआई के बेटे अंतर काहलों द्वारा अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या किए जाने के मामले में एक्साइज विभाग के कर्मचारी अवतार सिंह गिल के परिजनों ने डीजीपी को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। गिल के परिजनों को पत्र में लिखा है कि अंतर काहलों ने 21 जून की रात को तरनतारन रोड पर वारदात को अंजाम दिया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए जाने के अलावा कुछ कार्रवाई नहीं की है।
उन्होंने बताया कि काहलों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया है। ताकि डरा धमका कर हत्या मामले के गवाहों को दूर कर सके और वह अदालत में बच सके। मृतक गिल के भाई हीरा सिंह और पत्नी सीमा ने आरोप लगाए कि काहलों के एसआई पिता के दबदबे और राजनीतिक प्रभाव के चलते अभी तक पुलिस ने काहलों को गिरफ्तार नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस अगर मामले में काहलों के एसआई पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करे, तो गिल हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। हीरा ने कहा कि 21 जून को उसका भाई बोलैरो में सवार होकर ड्यूटी से लौट रहा था, तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचे, तो उसे भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिख कर उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की बात कही है, ताकि अंतर काहलों या उसका कोई साथी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके।