{"_id":"645ea2863197886f5503ea25","slug":"shrimad-bhagwat-katha-will-start-with-kalash-yatra-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-1519-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का होगा शुभारंभ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। माता मनसा देवी सेवक दल धर्मार्थ एवं भंडारा कमेटी 14 से 21 मई तक श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान कथा एवं भंडारे का आयोजन करेगी। भव्य अष्टोत्तर शत 108 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा होगा। प्रेसवार्ता में संरक्षक सतपाल गर्ग ने बताया कि कथावाचन 14 से 20 मई तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे होगा। पहले दिन 14 मई को कलश शोभायात्रा शाम 4 बजे निकाली जाएगी, जोकि श्री शांति स्नेह मंदिर एमडीसी स्वास्तिक विहार नजदीक सिंह द्वार से शुरु होकर कथा स्थल लंगर हाल श्रीमाता मनसा देवी मंदिर परिसर तक निकलेगी।
उपाध्यक्ष रामनिवास बंसल ने बताया कि 21 मई सुदामा चरित्र, व्यास पूजन एवं संपूर्ण भागवत सार होगा। इसी दिन हवन एवं कथा विराम के बाद भंडारा होगा। वरिष्ठ सदस्य संदीप गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रतनलाल कटारिया, स्थानीय निकाय मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता एवं पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल होंगे। महासचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कथाव्यास श्री भगवान जी (बाल व्यास भैया जी) वृंदावन धाम वाले लोगों को कथा सुनाएंगे। 21 मई को सुबह 10 बजे कथा समपन, महायज्ञ एवं महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भागवत कथा के दौरान हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। संयुक्त सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि माता मनसा देवी सेवक दल धर्मार्थ एवं भंडारा कमेटी की ओर से 50 वर्ष से महामाई का निशुल्क भंडारा चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष किशोरी लाल बंसल ने बताया कि कमेटी ने दो शव वाहन सेक्टर-25 चंडीगढ़ में श्मशान घाट की सेवा में लगा रखे हैं। इसके अलावा 4 फूड बैन गरीब लोगों तक चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में भोजन पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं। 20 मई को दो और फूड वैन शुरू होंगी, जिन्हें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक सतपाल गर्ग, अध्यक्ष किशोरी लाल बंसल, उपाध्यक्ष रामनिवास बंसल, महासचिव सिद्धार्थ गुप्ता, संयुक्त सचिव संजय गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य पंडित ओमप्रकाश शर्मा, संदीप गुप्ता, जगदीश गर्ग, सुभाष छोकरा, मोतीलाल जिंदल, शिव कुमार गोयल भी उपस्थित रहे।