{"_id":"68cf0cab2c5f640b1f0449c0","slug":"shri-mata-mansa-devi-temple-lit-up-with-lights-creating-a-devotional-atmosphere-panchkula-news-c-87-1-pan1010-127172-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रोशनी में जगमगाया श्री माता मनसा देवी मंदिर, भक्तिमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रोशनी में जगमगाया श्री माता मनसा देवी मंदिर, भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन
पंचकूला। अश्विन नवरात्र की पावन शुरुआत से पहले श्री माता मनसा देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाकर भक्तिमय वातावरण बना दिया है। सिंह द्वार से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक पूरा मंदिर परिसर रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है।
इस बार विशेष आकर्षण के तौर पर पिक्सल लाइट्स, एलईडी, आरजेयू लाइट्स सहित कई आधुनिक प्रकार की लाइटिंग से सजावट की गई है।
मंदिर में लगाई गई डायनामिक और पिक्सल लाइट्स से चलती-फिरती आकृतियां बनाई गई हैं जो माता रानी की झलकियों को और भी जीवंत बनाती है।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
नवरात्रों के दौरान लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस बार मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, चिकित्सा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि भजन-संध्या, दुर्गा पाठ, कन्या पूजन जैसे आयोजन भी प्रतिदिन किए जाएंगे।