{"_id":"6741029e14ed05fec80a2b04","slug":"showed-talent-in-painting-speech-and-writing-pkl-office-news-c-87-1-pan1007-117208-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पेंटिंग, भाषण और लेखन में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पेंटिंग, भाषण और लेखन में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। राजकीय महाविद्यालय रायपुररानी के विद्यार्थियों ने 21 और 22 नवंबर को पंचकूला में आयोजित जिला युवा महोत्सव में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक कमेटी की संयोजक डॉ. रितु के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और बेहतरीन परिणाम हासिल किए।
प्राचार्य शैलजा छाबड़ा ने बताया कि 21 नवंबर को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ईशा और बीए द्वितीय वर्ष की रिम्मी ने अपने हुनर से सबको प्रभावित किया। दोनों ने आधुनिक और पारंपरिक कला शैलियों का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
22 नवंबर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की प्रिया कौशिक और बीए द्वितीय वर्ष की पलक ने अपने-अपने विषयों पर प्रेरणादायक और प्रभावशाली भाषण दिए। दोनों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी कविता में सामाजिक मुद्दों और वर्तमान चुनौतियों पर गहरी सोच का परिचय मिला। सपना और निष्ठा ने भी अपनी रचनाओं से समीक्षकों को प्रभावित किया।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की अरुणा ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर आधारित अपनी कहानी से छाप छोड़ी।