फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shortage of drinking water in 90 flats, water worth Rs 1.5 lakh purchased in four months

Panchkula News: 90 फ्लैटों में पेयजल की किल्लत, छह माह में डेढ़ लाख का पानी खरीदा

Thu, 16 Nov 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shortage of drinking water in 90 flats, water worth Rs 1.5 lakh purchased in four months
पंचकूला। कौशल्या डैम की पाइपलाइन टूटने के चलते सेक्टर-23 के जीएच-01 स्थित बीएमडी सोसाइटी में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। यहां करीब 90 फ्लैट हैं। नतीजा चार माह में करीब डेढ़ लाख रुपये का पानी सोसाइटी के अंदर खरीदा जा चुका है। रोजाना यहां 80 हजार लीटर पानी सोसाइटी के पदाधिकारियों को टैंकर से मंगवाना पड़ता है। इससे सोसाइटी का बजट बिगड़ने लगा है। यहां सोसाइटी के पदाधिकारी मेनटेनेंस के लिए एकत्रित फंड को पानी खरीदने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते सोसाइटी में मेनटेनेंस का काम अधूरा पड़ा है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आठ बार समस्या के समाधान के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब सीएम मनोहर लाल को पेयजल की समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन


ट्यूबवेल की मोटर तीन दिन से खराब
सोसाइटी के प्रधान निर्मल सिंह और सदस्य विवेक ने बताया कि कौशल्या डैम की पाइपलाइन टूटने के बाद सेक्टर-25 के ट्यूबवेल नंबर सात और आठ से पानी की सप्लाई आ रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से ट्यूबवेल की मोटर जलने के बाद थोड़ा बहुत जो पानी मिल रहा था उसे भी बंद कर दिया गया है। कई बार ट्यूबवेल के मुलाजिमों से संपर्क कर चुके हैं, जब भी कॉल करो वहां तैनात मुलाजिम आजकल में ट्यूबवेल ठीक होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन



छह माह से पहले कौशल्या डैम से पानी मिलने की उम्मीद नहीं
शहर को कौशल्या डैम से पानी मिलने में अभी भी कम से कम छह महीने का समय लग जाएगा। उससे पहले पानी मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बारिश में गिरा नेशनल हाईवे का पुल पानी मिलने की राह में रोड़ा बना है। पुल के साथ ही पाइपलाइन भी टूट गई थी। इससे शहर में कौशल्या डैम से पानी पहुंचता था। जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक वहां पाइपलाइन डालने का काम भी पूरा नहीं हो सकेगा। पुल निर्माण और पाइपलाइन डालने का काम एक साथ पूरा होगा। पंचकूला शहरी क्षेत्र में हर रोज 97 एमएलडी पानी की सप्लाई एचएसवीपी की तरफ से की जाती है। जुलाई से पहले तक इसका करीब आधा हिस्सा कौशल्या डैम से एचएसवीपी को मिल जाता था। मगर जुलाई के दौरान आई तेज बारिश के कारण पिंजौर और पंचकूला के बीच नेशनल हाईवे पर बना एक पुल ढह गया था। साथ ही कौशल्या डैम से पंचकूला आने वाली पाइपलाइन भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed