{"_id":"697d1a59ba7fdfca2b0a57f8","slug":"shops-at-kalka-bus-stand-are-becoming-vacant-again-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-132342-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका बस स्टैंड की दुकानें फिर रहीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका बस स्टैंड की दुकानें फिर रहीं खाली
विज्ञापन
बोली प्रक्रिया में नहीं आया एक भी आवेदक, फरवरी में दोबारा लगाए जाएंगे टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हरियाणा रोडवेज विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद कालका बस स्टैंड पर रौनक लौटने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। बस अड्डे पर बनी पांच दुकानों और कैंटीन को किराये पर देने के लिए बुलाई गई बोली प्रक्रिया में एक भी बोलीदाता आगे नहीं आया। इससे रोडवेज विभाग को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।
वीरवार को बुलाई गई थी बोली
हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो की ओर से वीरवार को कालका बस स्टैंड की दुकानों को दो वर्षों के लिए किराये पर देने हेतु बोलीदाताओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। विभाग ने अब फरवरी माह में दोबारा बोली प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
फेस-2 पंचकूला में हुआ आयोजन
रोडवेज पंचकूला डिपो द्वारा पंचकूला बस स्टैंड, कालका, बरवाला और रायपुरानी की दुकानों, बूथों, साइकिल-स्कूटर व कार पार्किंग को किराये पर देने के लिए फेस-2 पंचकूला स्थित नवनिर्मित कर्मशाला में बोली आमंत्रित की गई थी। ये सभी स्थल 1 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2028 तक दो वर्षों के लिए बोली पर दिए जाने थे। हालांकि मौके पर बहुत कम बोलीदाता पहुंचे और कालका बस स्टैंड की दुकानों के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन
बस अड्डे के अंदर नहीं आतीं लांग रूट बसें
स्थानीय लोगों के अनुसार कालका बस स्टैंड की दुकानों में रुचि न दिखने का मुख्य कारण यह है कि लांग रूट और अन्य राज्यों (हिमाचल व पंजाब) की अधिकांश बसें बस अड्डे के अंदर नहीं आतीं। इससे यात्री बस स्टैंड के बाहर ही अधिक नजर आते हैं और अंदर यात्री आवाजाही बेहद कम रहती है।
करीब चार वर्षों से बस स्टैंड की दुकानें बंद पड़ी हैं। पूर्व में जब दुकानें किराये पर दी गई थीं, तब दुकानदारों का कहना था कि कम यात्री आने के कारण किराया निकालना भी मुश्किल हो जाता था।
कोट
वीरवार को बोली के लिए आमंत्रण दिया गया था, लेकिन कालका बस स्टैंड की दुकानों के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई। फरवरी में दोबारा बोली लगाई जाएगी।
-सुखदेव सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो