Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shopkeepers in Kalka Main Bazaar shared their problems with the traffic police

Panchkula News: कालका मेन बाजार में दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस से समस्याएं साझा कीं

Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers in Kalka Main Bazaar shared their problems with the traffic police
कालका। मेन बाजार में दुकानदारों और ट्रैफिक पुलिस के बीच बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दुकानदारों ने सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक कुमार को अपनी समस्याएं बताईं। कालका व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सूद ने बताया कि दुकानदारों ने शहर के बीच ऑनलाइन चालान न करने और नवरात्रि के दौरान गाड़ियों से माल उतारने का समय निर्धारित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हिमाचल व अन्य जगहों से ग्राहक खरीददारी के लिए आते हैं, लेकिन कई बार चालान काट दिए जाते हैं। दुकानदारों ने पीसीआर की तैनाती और गाड़ियों के खड़े करने के लिए निर्धारित स्थान की भी अपील की। एसएचओ अभिषेक कुमार ने नवरात्रि के मद्देनजर सहयोग की अपील की और सड़क पर सामान न रखने का निर्देश दिया। बैठक में सौरभ बंसल, योगेश गोयल, अशोक नागिंया, हितेष जैन, अजय सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed