फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   shopkeeper died after collision with bike

Panchkula News: बाइक से टक्कर लगने पर दुकानदार की मौत

Sun, 16 Apr 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper died after collision with bike
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। बाइक से टक्कर लगने पर दुकानदार की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया। मृतक का नाम राजेश है जो कि चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा का रहने वाला था और वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ हल्लोमाजरा निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई राजेश के साथ अलीपुर गांव में किरयाने की दुकान करता है। 15 अप्रैल की सुबह 5 बजे शिकायतकर्ता अपने भाई राजेश के साथ पैदल बरवाला सब्जी मंडी जा रहा था। जलौली टोल प्लाजा क्रॉस कर जलौली गांव के मान ढ़ाबा के पास पहुंचे वहां पर राजेश को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोड़दार था कि राजेश के सिर, नाक व मुंह से खून बहने लगा। बाइक सवार हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को सेक्टर 6 जनरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed