फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shabby bus cue shelter littered with filth, people stand outside in the sun

बस क्यू शेल्टर जर्जर और गंदगी से अटे, खुले आसमान के नीचे लोग होते हैं परेशान

Mon, 25 Apr 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shabby bus cue shelter littered with filth, people stand outside in the sun
कालका। प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को विभिन्न बस क्यू शेल्टर की हालत जर्जर होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्दी, गर्मी, बरसात में लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान में कई जगह बस क्यू शेल्टर को जर्जर होने के कारण गिरा दिया गया है तो कहीं से कुर्सियां ही गायब हैं। इसके अलावा अनेक जगह गंदगी का आलम है। लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कालका-परवाणू सीमा से लेकर कालका-पिंजौर फाटक तक एक भी बस क्यू शेल्टर नहीं है। क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में गर्मी भी ज्यादा पड़ती है। बरसात के मौसम में बारिश भी अच्छी होती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा फाटक पार करते ही कालका की तरफ से गीता भवन के समीप एक बस क्यू शेल्टर था। जर्जर होने के कारण वह भी गिरवा दिया गया है। प्रशासन ने उसे दोबारा बनाने की जहमत तक नही उठाई है। कालका बस स्टैंड के बाहर भी कोई बस क्यू शेल्टर नहीं है। यहां भी लोग सड़क किनारे खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड के पास है बस क्यू शेल्टर
कालका हाउसिंग बोर्ड के पास ग्रीन एरिया में एक बस क्यू शेल्टर बना है। इस बस क्यू शेल्टर की हालत दयनीय है। बस क्यू शेल्टर के अंदर लगाई कुर्सियां भी गायब हैं। इसके अंदर गंदगी का आलम है। बस क्यू शेल्टर के ऊपर लगा टीन भी कई जगह से हटा हुआ है। दुर्गंध उठने के कारण यहां खड़ा रहना भी दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनवाएं बस क्यू शेल्टर
प्रशासन को चाहिए कि कालका बस स्टैंड, गीता भवन के समीप बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाया जाए। गर्मी के मौसम में तो हालात बहुत खराब रहते हैं, ऐसे में खुली सड़क पर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं बच्चों और बुजुर्गों की हालत देखने लायक होती है। जनहित में जल्द से जल्द प्रशासन को बस क्यू शेल्टर का निर्माण करना चाहिए। - अनिल सूद, प्रधान, कालका व्यापार मंडल
केवल नाम का बस क्यू शेल्टर
गीता भवन के पास एक बस क्यू शेल्टर था, जोकि जर्जर होने के चलते गिरवा दिया गया। उसकी जगह दोबारा बस क्यू शेल्टर नही बनवाया गया। हाउसिंग बोर्ड ग्रीन बेल्ट में बना बस क्यू शेल्टर केवल नाम का ही है। इसके आसपास गंदगी फैली हुई है। यहां लगी कुर्सियां भी चोरी हो गई हैं। यहां बैठना तो दूर लोग इस तरफ आते तक नहीं हैं। यह केवल नाम का ही बस क्यू शेल्टर है। - जमनादास, स्थानीय निवासी

कोट
गीता भवन के पास बना बस क्यू शेल्टर जर्जर होने के कारण गिरवा दिया गया था। यह किस विभाग के अंतर्गत आता है यह देखना पड़ेगा। वहीं हाउसिंग बोर्ड ग्रीन बेल्ट में बना हुआ है, संबधित विभाग से चर्चा कर बस क्यू शेल्टर की दशा भी सुधरवाई जाएगी। - सुभाष, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed