फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sex ratio above 900 in 19 districts, Rohtak tops

19 जिलों में लिंगानुपात 900 से ऊपर, रोहतक अव्वल

Sun, 16 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sex ratio above 900 in 19 districts, Rohtak tops
चंडीगढ़। हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से अनेक जिलों में लिंगानुपात सुधरा है। वर्ष 2021 के लिंगानुपात के आंकड़ों के अनुसार 19 जिलों में लिंगानुपात 900 से ऊपर है। रोहतक में लिंगानुपात 945 है जो पूरे प्रदेश में अव्वल है। प्रदेश में 2021 में जहां 1000 लड़कों पर 914 लड़कियां पैदा हुईं, वहीं 2020 में यह आंकड़ा 922 था। इसमें 8 अंक की गिरावट आई है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार कई जिलों ने अपना प्रदर्शन सुधारा है। रोहतक में लिंगानुपात 945, पंचकूला में 930, सिरसा में 929, नूंह में 926, हिसार में 925, जींद में 923, कुरुक्षेत्र में 921, चरखी दादरी में 919, पानीपत में 918, यमुनानगर में 914, कैथल में 913, करनाल में 912, गुरुग्राम-अंबाला में 908-908, पलवल में 907, महेंद्रगढ़, भिवानी में 904-904, फरीदाबाद, रेवाड़ी में 903-903, फतेहाबाद में 899, झज्जर में 895 व सोनीपत में 888 रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 2 लाख 52 हजार लड़कियों का हुआ जन्म
पूरे वर्ष में 5 लाख 27 हजार 967 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 2 लाख 75 हजार 911 लड़के व 2 लाख 52 हजार 056 लड़कियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी, सिविल सर्जन इत्यादि को लिंगानुपात में और सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लिंगानुपात को 950 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करें। भ्रूण हत्या के मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जाए। बेटियां अनमोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह का प्रदर्शन बेहतरीन
रोहतक, पंचकूला, सिरसा, नूंह, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, पानीपत व कैथल जिला ने अपना प्रदर्शन सुधारा है। नूंह का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है। सीएम ने कहा कि अन्य जिले भी सरकार की नीतियों को सिरे चढ़ाकर लिंगानुपात बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed