फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sewerage treatment plant overflows at Parsvnath Royal Sector 20

Panchkula News: पार्श्वनाथ रॉयल सेक्टर 20 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ओवरफ्लो

Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sewerage treatment plant overflows at Parsvnath Royal Sector 20
सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर भरा सीवरेज का पानी।
सोसाइटी के 50 से अधिक निवासियों ने हरियाणा मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित पार्श्वनाथ रॉयल सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के ओवरफ्लो के कारण निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी के 50 से अधिक निवासियों ने हरियाणा मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
निवासियों ने शिकायत में बताया कि एसटीपी से गंदा पानी पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे बदबू फैल रही है। इस स्थिति को उन्होंने अपने मौलिक मानवाधिकार, विशेष रूप से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के अधिकार का उल्लंघन बताया है। पार्श्वनाथ रॉयल सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विमल कुमार ने बताया कि सोसाइटी का सीवर ट्रीटमेंट का काम उनका नहीं है बल्कि यह प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अलग प्रबंधन की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई न होने पर स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है, इसलिए आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन


निवासियों की समस्याएं
गंध के कारण बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों का स्वास्थ्य खतरे में।
लगातार संपर्क के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं, मतली, चक्कर और मानसिक परेशानी।
घरों में खिड़कियां और दरवाजे बंद रखना पड़ते हैं जिससे वेंटिलेशन और घर का माहौल प्रभावित होता है।
टावर-2 के निवासियों के अनुसार गंध इतनी तेज है कि बालकनी में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है।
लोगों ने कहा कि बार-बार लिखित शिकायतों और बैठकों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। दावा है कि एसटीपी की खराब स्थिति, अपर्याप्त रखरखाव या रासायनिक उपचार प्रक्रिया की विफल होने से ये हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग से अनुरोध
निवासियों ने आयोग से मांग की है कि एसटीपी के संचालन संबंधी तरीकों की तत्काल जांच की जाए।
बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाए और गंध नियंत्रण तकनीक लागू की जाए।
प्रदूषण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed