फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sewerage pipeline to be laid in Kalka at a cost of Rs 8.22 lakh

कालका में आठ करोड़ 22 लाख की लागत से होगा सीवरेज का काम

Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sewerage pipeline to be laid in Kalka at a cost of Rs 8.22 lakh
कालका। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालका में आठ करोड़ 22 लाख की लागत से सीवरेज का काम करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग का दावा है कि सीवरेज लाइन बिछाने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि यह काम पूरा होने पर नए जुड़े इलाके के लोगों को भी सीवरेज की सुविधा का लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से गांधी चौक से कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बता दें कि शहर में अधिकांश जगह पर सीवरेज की समस्या नहीं है, खेड़ा सीताराम, बसंत विहार, शर्मा कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर जहां नई गलियां बनी हैं वहां पर सीवरेज का काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पपलोहा रोड पर बनेगा दो एमएलडी का एसटीपी
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इसके प्रोजेक्ट के अंतर्गत पपलोहा रोड पर दो एमएलडी का एक एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाएगा, इसमें हाउसिंग बोर्ड और खिला कॉलोनी का वेस्ट ट्रीट किया जाएगा जोकि आगे चलकर ओपन ड्रेनेज में जाएगा। भारत नगर के लिए पपलोहा रोड पर ही पाइंट 20 एमएलडी का एसटीपी बनेगा। इसके अलावा कालका टाउन में जहां-जहां अनट्रीटेड वेस्ट वाटर ओपन ड्रेनेज जा रहा था, जैसे गुरबक्श कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, काली माता मंदिर के समीप, हंडिया मोहल्ला आदि जगहों पर सात आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) बनने हैं। इनकी मदद से लिफ्ट करके एसटीपी में वेस्ट लेकर आएंगे। वहां पर सीवरेज को ट्रीट करने के बाद ओपन ड्रेनेज में डाला जाएगा।
विज्ञापन

खेड़ा सीताराम में होगा सीवर का कार्य
पिछले लंबे समय से खेड़ा सीताराम निवासियों की मांग थी कि उनके एरिया में सीवर नहीं है। इसके मद्देनजर इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत खेड़ा सीताराम में सीवर का कार्य करवाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में जहां-जहां जो गलियां छुटी हुई हैं या जहां पर नई गलियां बनी हैं, वहां पर भी सीवर का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ करोड़ 22 लाख से पूरा होगा काम
इस काम के अंतर्गत खेड़ा सीताराम सहित जो गलियां छुटी हुई हैं या जहां पर नई गलियां बनी हैं वहां पर भी सीवर का काम होगा। पपलोहा रोड पर दो एमएलडी का एसटीपी भी बनाया जाएगा। विभाग जनहित को देखते हुए इस कार्य को पूरी तैयारी और लगन के साथ करवाने के लिए बाध्य है। आठ करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से सीवरेज का काम करवाया जाएगा।
-विनोद कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed