फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sewerage and water treatment plants will be installed in 49 urban bodies of the state.

Panchkula News: प्रदेश के 16 शहरी निकायों में सीवरेज और 49 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे

Fri, 09 Aug 2024 10:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sewerage and water treatment plants will be installed in 49 urban bodies of the state.
चंडीगढ़। पंजाब के 16 शहरी स्थानीय निकायों में सीवरेज ट्रीटमेंट और 49 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने शुक्रवार को सभी जिलों के निगम आयुक्तों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से इन सीवरेज ट्रीटमेंट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह तलाशने के आदेश जारी किए। अगले वित्तीय वर्ष से पहले इन सभी प्लांट को संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार ने अपनी कार्य योजना के तहत फंड को लेकर भी चर्चा की। मंत्री ने सभी जिलों के म्युनिसिपल कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को राज्य में चल रहे सभी प्रगति अधीन विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों से अलग-अलग योजनाओं जैसे कि 15वें वित्त कमीशन की बिना प्रयोग राशि, केंद्र सरकार की तरफ से स्पांसर स्कीमों की बिना प्रयोग राशि और एसएनए खाते में बकाया फंडों के बारे में रिव्यू किया और अधिकारियों को आदेश दिए कि विकास कामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन


बलकार सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह की चुनाव करने में दिक्कत पेश आ रही हो, वही जिला प्रशासन से तालमेल करके योग्य जगह की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता और मुख्य कार्यालय के अन्य सीनियर अधिकारी मीटिंग में विशेष तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed