फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sewerage and road lanes are not clean.. Waterlogging occurred in many sectors and industrial areas of the city

सीवरेज और रोड गलियां साफ नहीं .. शहर के कई सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्र में हुआ जलभराव

Wed, 21 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sewerage and road lanes are not clean.. Waterlogging occurred in many sectors and industrial areas of the city
गांव अभय पुर में बारिश के बाद हुआ जलभराव। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। नगर निगम अधिकारियों के दावे और प्रबंध बारिश के पानी के साथ ही बह गए। मंगलवार को भी हुई बारिश से कई सड़कों पर तीन से चार फुट तक पानी जमा हो गया। इंजन में पानी जाने से वाहन बंद हो गए। इसके चलते चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सेक्टरों के लोगों को भी जलभराव का सामना करना पड़ा। बरसाती पानी घरों में घुसने से सामान खराब होने का भय सताता रहा और लोग बचाव में जुटे रहे। जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-19 और अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के निवासियों को करना पड़ा। यहां कई घंटे तक पानी जमा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं, मेयर कुलभूषण गोयल अधिकारियों के साथ शहर के हालात का लगातार जायजा लेते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने जलभराव से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने पंप के जरिए पानी निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही का दंश शहरवासी झेल रहे हैं। मानसून आने से पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ना तो सीवर लाइन की सफाई करवाई और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने रोड गलियों को साफ करवाना उचित समझा। हालांकि निगम अधिकारी दावा कर रहे हैं कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से रोड गलियों की सफाई करवाई गई है। लेकिन, अधिकारियों के दावे में कितना दम है शहर में जलभराव ने साबित कर दिया है। कुछ स्थानों पर निगम कर्मचारियों ने रोड गलियों को साफ तो जरूर किया, लेकिन उन्होंने मलवा निकालकर सड़क किनारे इकट्ठा कर दिया। इसके चलते बारिश होने पर पानी के साथ मलवे ने रोड गलियों को दोबारा से जाम कर दिया।
विज्ञापन

सड़क किनारे खुले हैं मौत के गड्ढे
नगर निगम को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। यही कारण है कि अधिकारी सड़क किनारे खुले मौत के गड्ढों को बंद करना उचित नहीं समझ रहे हैं। अभयपुर में कई जगह रोड गलियां टूटी हुई हैं, जिसका जलभराव के कारण लोगों को पता भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में कोई भी बच्चा गड्ढे में गिर सकता है। सेक्टर-19 में बरसाती पानी के निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों के घुटने तक पानी जमा हो गया। इतना ही नहीं यहां कार का टायर पूरी तरह पानी में डूब गया। सेक्टर के अंदर की सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यहां हुआ जलभराव
- सभी चौक के चारों तरफ दो से तीन फुट तक पानी भर गया
- सेक्टर-7, सेक्टर-18 की डिवाइडिंग रोड
- सेक्टर-15, सेक्टर-16 की रोड
- सेक्टर-9, सेक्टर-10 की रोड
- सेक्टर-19 मार्केट के सामने
- सेक्टर-10 के अंदर की रोड
- सेक्टर-14 किसान भवन रोड
- औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed