फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Several roads in Sector-14 will remain closed today; step out of your home only after checking the advisory.

Panchkula News: सेक्टर-14 के कई रास्ते आज रहेंगे बंद, एडवाइजरी देखकर ही निकलें घर से

Wed, 13 May 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Several roads in Sector-14 will remain closed today; step out of your home only after checking the advisory.
नगर निगम चुनाव को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, सुबह 5 से शाम 5 बजे तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव की मतगणना को लेकर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 13 मई को सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के दौरान कई मार्ग बंद रहेंगे।
ट्रैफिक एडवाइजरी सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाल्मीकि चौक से सेक्टर-14 इंडस्ट्रियल एरिया कट तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-12ए से सेक्टर-12ए/14 डिवाइडिंग रोड की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल अधिकृत वाहन और ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना में शामिल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वार्ड उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंट्स के वाहनों की पार्किंग नगर निगम कार्यालय सेक्टर-14 में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed