{"_id":"67534f0b39c506ded6013284","slug":"seven-sectors-will-get-relief-from-drinking-water-problem-from-may-1-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-117625-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 1 मई से सात सेक्टरों को पेयजल की समस्या से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 1 मई से सात सेक्टरों को पेयजल की समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। 1 मई से सात सेक्टरों के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल जाएगी। क्योंकि पीएमडीए कौशल्या डैम के टूटे 300 मीटर के पाइप लाइन काम जल्द शुरू करेगा। पाइप लाइन के सात करोड़ के एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट पर काम पीएमडीए जल्द शुरू होगा। अभी पाइप लाइन टूटने के चलते पंचकूला सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27, 28 के हजारों लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। 2025 तक मई तक घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल जाएगी।
कब टूटी पानी की पाइपलाइन
कौशल्या डैम से जुड़े पानी की पाइपलाइन अमरावती पुल के पास जुलाई 2023 में टूट गई थी। इस टूटे पुल को सही करने के लिए एचएसवीपी ने 7 करोड़ का एस्टिमेट भी तैयार किया था। कुछ दिन तक विभाग की लापरवाही के कारण मामला इंजीनिरिंग विंग के टेबल पर अटका रहा। लोगों की लगातार मांग के बाद एस्टिमेट को अप्रूवल मिली। अप्रैल 2024 में काम शुरू होना था, तब एनएचएआई ने एलाइनमेंट का अड़ंगा लगा दिया। एलाइनमेंट को लेकर करीब दो माह तक एनएचएआई और एचएसवीपी के अधिकारियों के बीच पत्राचार चला और बैठक भी हुई।पाइपलाइन का रूट तया हो गया, तब तक प्रोजेक्ट का काम पीएमडीए को हैंडओवर कर दिया।
8 घंटे के बजाय 22 घंटे चला रहे ट्यूबवेल
कौशल्या डैम से 45 एमएलडी पानी की सप्लाई बंद होने के बाद एचएसवीपी को अभी सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति पूरी करने के लिए 8 घंटे के बजाय 22 घंटे 200 ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं। इससे बिजली की खपत के साथ जमीनी पानी का ट्यूबवेल दिन और रात दोहन करते हैं। जमीन में पानी रिचार्ज करने का कोई अन्य साधन नहीं बचा है। करीब 40 साल पहले भूजल स्तर 20 फीट होता था, जो अब औसतन 300 फीट तक जा चुका है। अगर छह महीने तक लगातार और पानी का दोहन होता रहा तो जमीनी पानी का स्तर और भी ज्यादा नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
कौशल्या डैम के टूटे पाइप लाइन को जोड़ने के लिए सात करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया है। नदी के रास्ते पाइप लाइन को डालने का काम शुरू किया जाएगा। एनके पायल, एक्सईएन पीएडीए और एचएसवीपी