फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven people, including three doctors, were found absent during the investigation by DG Health.

Panchkula News: डीजी हेल्थ की जांच में तीन डॉक्टर सहित सात गैरहाजिर

Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including three doctors, were found absent during the investigation by DG Health.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डीजी हेल्थ डॉ. मनीष बंसल ने शुक्रवार को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की सुविधा, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति का मूल्यांकन किया गया। पीएमओ डॉ. आरएस चौहान एमएलए हास्टल में ड्यूटी पर थे इसलिए अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम डॉ. बंसल के साथ मौजूद रहीं।
निरीक्षण में गायनेकोलाॅजी विभाग और पीडियाट्रिक विभाग के तीन डॉक्टर, ओपीडी स्लिप काउंटर का एक कर्मचारी और तीन नर्सिंग ऑफिसर ड्यूटी पर गैरहाजिर पाए गए। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सभी को दो दिन में लिखित में जवाब देने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट पीएमओ को भेज दी गई है और शुक्रवार की उपस्थिति में सभी को गैरहाजिर मार्क किया गया है।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ ने अस्पताल के गायनेकोलाॅजी, पीडियाट्रिक, जनरल और सर्जिकल वार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में स्टाफ की समयबद्धता और सेवा-भाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और पीएमओ व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

कुछ दिन पहले डी ब्लॉक की तीसरी मंजिल से एसी कॉपर पाइप चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए डॉ. बंसल ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए थ। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही, लेटलतीफी या गैरहाजिरी करने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed