फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Server of civil hospital down again, patients upset, tests not done

Panchkula News: सिविल अस्पताल का सर्वर फिर डाउन, मरीज परेशान, नहीं हुए टेस्ट

Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Server of civil hospital down again, patients upset, tests not done
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सर्वर डाउन होने के कारण सोमवार को भी मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। पर्ची बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जहां लंबी लाइनें लगी रहीं, वहीं टेस्ट नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। बाहर से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रहने के कारण भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा थी। सर्वर डाउन रहने के कारण मरीजों को सैंपल देने के लिए अगले दिन बुलाया गया है। अस्पताल में पिछले चार दिन में दूसरी बार सर्वर डाउन होने की समस्या हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सोमवार को करीब चार हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद सुबह पर्ची बनाने वाले काउंटर का सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने के साथ ही बैटरी का बैकअप भी बंद हो गया। बैटरी बैकअप बंद होते ही कंप्यूटर सुबह 8 से 10 बजे तक रुक कर चले। इस कारण मरीजों को परेशानी हुई। वहीं अस्पताल की मेडिसिन, हड्डी रोग, स्किन सहित अन्य ओपीडी में भीड़ अधिक हो गई। इसमें मरीजों के सीबीसी टेस्ट, आरएफटी, एलफएटी, थायराइड के टेस्ट के लिए सैंपल देने में देरी हुई।
विज्ञापन


नहीं हुआ है टेस्ट
ओपीडी में दिखाने के बाद टेस्ट काउंटर पर आए। काउंटर पर टेस्ट की पर्ची नहीं बनाई। टेस्ट की पर्ची नहीं बनाने के साथ इलाज के लिए अगले दिन आने को कहा है। टेस्ट नहीं होने से परेशानी हुई है। - आमना, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन



दस दिन बाद नहीं मिली थायराइड की रिपोर्ट
थायराइड के लिए दस दिन पहले टेस्ट के सैंपल लिए थे। सैंपल लेने के बाद अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। थायराइड की रिपोर्ट काउंटर पर लेने के लिए आए तो कहा गया कि सर्वर डाउन है। आज रिपोर्ट नहीं मिल रही है। अगले दिन रिपोर्ट लेने के लिए आएं। -सुनील गुप्ता, मरीज

चार बार चक्कर काटने के बाद सैंपल नहीं लिए शुगर, ब्लडप्रेशर और किडनी के टेस्ट के लिए डॉक्टर ने लिखा है। सुबह से खाली पेट घूमने के बाद सैंपल नहीं लिए गए हैं। इस कारण अब अगले दिन इलाज के लिए आना पड़ेगा। सर्वर डाउन होने की बात कहकर पर्ची भी नहीं बनाई गई है। - अवधेश गुप्ता, मरीज


मरीजों के लिए सभी टेस्ट की सुविधा मुहैया है। सर्वर डाउन होने की समस्या आई है। इस कारण दिक्कत हुई है। जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। सभी टेस्ट की सुविधा अस्पताल में मरीजों को मुहैया कराई जाएगी। -डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed