फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Senior Citizen Council Election: Ravindra Sharma Group informed about the policies of its group in sectors

सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव : रविंद्र शर्मा ग्रुप ने सेक्टरों में अपने गुट की नीतियों से कराया अवगत

Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Council Election: Ravindra Sharma Group informed about the policies of its group in sectors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल के चुनाव में रविंद्र शर्मा ग्रुप ने नामांकन के बाद अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। रविंद्र शर्मा ग्रुप ने शनिवार को मनसा देवी कांप्लेक्स, सेक्टर 7, 8, 9 और 10, 21 व पीरमुछल्ला में रहने वाले कोलेजियम के सदस्यों से मुलाकात की। रविंद्र शर्मा ने अपनी सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई नीतियों से मतदाताओं को अवगत करवाया। रविंद्र शर्मा ने कहा कि अब बदलाव का समय है और बदलाव के साथ ही नया इतिहास लिखा जाता है।
रविंद्र शर्मा के समर्थन में उतरे समाजसेवी भारत हितैषी ने कहा कि रविंद्र शर्मा एक अनुभवी व्यक्ति हैं। उनका अनुभव सीनियर सिटीजन काउंसिल के लिए काफी काम आएगा। भारत हितैषी ने कहा कि कोलेजियम के 300 सदस्यों के हाथ में अगले 2 साल के लिए काउंसिल का नेतृत्व किसे सौंपना है, यह फैसला है, लेकिन जिस प्रकार रविंद्र शर्मा पिछले लंबे समय से वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में लग रहे, उसे कोई भूल नहीं सकता।
विज्ञापन

रविंद्र शर्मा और उनके सहयोगी उम्मीदवारों के लिए जीत की अपील करते हुए भारत हितैषी ने कहा कि यूं ही सालों तक एक ही ग्रुप को काउंसिल के नेतृत्व का मौका देते रहने की बजाय अब दूसरे ग्रुप को भी मौका देना चाहिए, ताकि पता चल सके, वह जितना कहते थे, कितना कर पाए। रविंद्र शर्मा प्रशासनिक रूप से अनुभवी हैं, जिसका लाभ सीनियर सिटीजन काउंसिल को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उप प्रधान के उम्मीदवार सुरेश गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवार करतार सिंह ऐलावादी, वित्त सचिव के उम्मीदवार पवन गुप्ता, सचिव पद के उम्मीदवार के जयपाल गर्ग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेएन गर्ग, भारत हितैषी, आरपी कपूर, अभिलाष शर्मा, आरसी गुप्ता, आरसी शर्मा, एसपी शर्मा, बीबी शर्मा, बीके गुप्ता अरुण बंसल, के के मक्कड़, सुधीर दीवान, आरके महाजन, दिनेश लांबा, एके जैन, राजीव बंसल, के पी शर्मा, कुलदीप गगनेजा, बीडी गुप्ता, प्रेम मोंगा , ओपी चावला, एचके शर्मा, ओपी मुटरेजा, सुनील शर्मा विनोद नैयर, आरएन वर्मा, डीडी वर्मा, जी खुराना सतीश शर्मा, सुधीर दीवान, मुकेश बंसल, दिनेश शर्मा, ओम शर्मा,एपी गांधी, सोमनाथ चुघ, केके शर्मा, आरसी वर्मा, सी के चावल, एसएल वर्मा, आईएस अग्रवाल, एमजी बंसल, मोहनलाल शेयरी, स्वर्ण जौहर, राजेन्द्र रस्तोगी, राम लाल अरोड़ा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed