फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Send report of available resources, HQ will verify: Vij

उपलब्ध संसाधनों की रिपोर्ट भेजें, मुख्यालय करेगा सत्यापित : विज

Wed, 07 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Send report of available resources, HQ will verify: Vij
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए हर जिले में कोरोना मॉनीटिरिंग कमेटियां गठित की जाएं। इन कमेटियों में प्रत्येक जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन और नगर निकायों के अधिकारियों के साथ-साथ आईएमए के लोगों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन

विज ने डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने जिलों में चिकित्सा से जुडे़ संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ तीसरी लहर को लेकर बैठकें करें और रियलिटी चेक करें कि आपके जिलों में कितनी आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर इत्यादि उपकरण हैं। इस संबंध में अपनी रिपोर्ट को मुख्यालय पर भेजें और इस रिपोर्ट को मुख्यालय में प्राप्त आंकड़ों के साथ सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज ने ये निर्देश मंगलवार को यहां राज्य स्तरीय कोविड मॉनीटिरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। विज ने कहा कि ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के साथ-साथ आईसीयू इत्यादि की संख्या को बढ़ाया जाए। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से पहले-पहले सभी स्वास्थ्य देखभाल वर्करों व फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की दोनोें डोज लग जानी चाहिए। अन्य लोगों को भी दोनों डोज देने का प्रयास रहेगा। वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को तेजी से बढ़ाने के लिए सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक इत्यादि संस्थाओं व एनजीओ का सहयोग भी लेना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। इस फार्मूले को अंबाला में लागू किया जा चुका है और यह काफी सफल भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक राशि वसूलने वालों पर करें कार्रवाई
कुछ निजी अस्पतालों द्वारा अधिक राशि वसूलने के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि वे अधिक राशि वसूल न सकें। बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना को सुनिश्चित करने के लिए टीमों का गठन किया जाए। आयुष्मान भारत, हरियाणा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने बताया कि आयुष्यमान भारत के कार्ड के कार्य को भी जारी रखा जाए।

एनएचएम के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह ने फरीदाबाद व पलवल में कोरोना वैक्सीनेशन के फर्जी प्रमाण-पत्रों को जारी करने के संबंध में कहा कि वैक्सीनेटर अपना पासवर्ड किसी से सांझा न करें और रोजाना आधार पर बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed