फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seminar: All measures taken for world peace and security are non-violence: Ahuja, seminar organized under the aegis of Kendriya Arya Yuvak Parishad

गोष्ठी : विश्व शांति एवं सुरक्षा के लिए किए सभी उपाय अहिंसा है : आहूजा, केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वाधान में गोष्ठी आयोजित

Mon, 04 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seminar: All measures taken for world peace and security are non-violence: Ahuja, seminar organized under the aegis of Kendriya Arya Yuvak Parishad
पंचकूला। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वाधान में ‘अहिंसा का अर्थ’ विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य औषधि नियंत्रक हरियाणा नरेंद्र आहूजा विवेक ने कहा कि अपने राष्ट्र की आतंकवाद और पड़ोसी के विस्तारवाद से रक्षा करना अहिंसा है। चीन हमारी जमीन में घुसने की हिम्मत करता है। हम युद्ध कर उसे परास्त करते हैं तो यह अहिंसा है। पड़ोसी देशों के आतंकी शिविरों को उनके घर मे घुसकर खत्म करके अपने राष्ट्र की सुरक्षा करना अहिंसा है। विश्व शांति एवं सुरक्षा के लिए किए गए सभी उपाय अहिंसा कहलाते हैं। कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे दूसरा आगे कर देना अहिंसा नहीं अपितु कायरता है।
विज्ञापन

अहिंसक व्यक्ति कभी कायर नहीं, अपितु अत्यंत बलशाली धैर्यवान और ईश्वर की न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखने वाला होता है। विरोध को अनुरोध से, घृणा को दया से, द्वेष को प्रेम से जीतना अहिंसा कहलाता है। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री एक निर्धन परिवार से उठकर भारतीय राजनीति के क्षितिज पर पहुंचे यह उनकी तपस्या का अनुपम उदाहरण है। उनकी सादगी, विनम्रता एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया और देश में एक उत्साह पैदा किया। आज की राजनीति में लालबहादुर शास्त्री पवित्र व साफ सुथरी छवि के एक आदर्श हो सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जितेंद्र खरबंदा और अध्यक्ष नरेंद्र कस्तूरिया ने भी शास्त्री की कार्यशैली व नीतियों की प्रशंसा की। गायिका रजनी चुघ, अंजू आहूजा, रजनी गर्ग, रचना वर्मा, ईश्वर देवी, बिंदु मदान, रविंद्र गुप्ता, प्रतिभा कटारिया ने मधुर गीत सुनाए। इस मौके पर आनंद प्रकाश आर्य, कुसुम भंडारी, राजेश मेहंदीरत्ता, डीपी परमार, सुरेंद्र बुद्धिराजा, डॉ. रचना चावला, मर्दुल अग्रवाल, धर्मपाल आर्य, वेद भगत, आस्था आर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed