फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selja targets on coalition government of Bhartiya Janta Party and JJP

नई आबकारी नीति, धौली की जमीन वापस लेने का करेंगे विरोध

Sun, 23 Feb 2020 11:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Selja targets on coalition government of Bhartiya Janta Party and JJP
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा-जजपा सरकार की नई आबकारी नीति और ब्राह्मण परिवारों को मिली धौली की जमीन छीनने के फैसले पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश में ठेके बंद करने की बात करते थे, उन्होंने ही घर-घर ठेके खोलने के इंतजाम कर दिए हैं। दलितों का शराब ठेकों में 15 प्रतिशत कोटा खत्म करना, सरकार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर करता है। जिस धौली (दान) की जमीन का मालिकाना हक ब्राह्मण परिवारों को कांग्रेस सरकार ने दिया था, उसे यह सरकार ब्राह्मण परिवारों से छीन रही है, यह निंदनीय है।
विज्ञापन

बकौल सैलजा, प्रदेश पहले ही नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। ऊपर से सरकार ने शॉपिंग मॉल में शराब की बिक्री की छूट, बियर के दामों में कमी, रात एक बजे तक बार खोलने की अनुमति और घर में शराब की पेटियां रखने की छूट देकर नशे को और बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि इस सरकार का ब्राह्मण विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। कभी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में ब्राह्मण विरोधी सवाल तो कभी मुख्यमंत्री का ब्राह्मण नेता को सिर काटने की चेतावनी देना। सरकार के इन जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और इन फैसलों का विधानसभा से लेकर जहां भी जरूरत होगी, कांग्रेस पार्टी द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed