फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selja asked, when will the Sheetla Mata Medical College be built in Gurugram

सैलजा ने पूछा, कब बनेगा शीतला माता मेडिकल कॉलेज

Sun, 13 Jun 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Selja asked, when will the Sheetla Mata Medical College be built in Gurugram
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश की जनता को लगातार गुमराह कर रही है। सरकार बताए कि गुरुग्राम में शीतला माता मेडिकल कॉलेज कब बनेगा।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को याद होगा कि उन्होंने 29 जून 2017 को गुरुग्राम के सेक्टर-102, खेड़की माजरा में मेडिकल कॉलेज बनवाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि इसका निर्माण 2022 तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर 2018 को इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं। इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है कि कॉलेज का निर्माण कार्य चार साल बीतने के बाद भी शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार की बुनियाद झूठ पर टिकी हुई है। उसका ध्यान सेवाओं पर नहीं, बल्कि दिखावे पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर 29 प्रतिशत हो चुकी है। क्या प्रधानमंत्री जानते हैं कि किसी समय सबसे समृद्ध राज्य की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है। कोरोना काल में जनता ने कितनी पीड़ा झेली, यह किसी से छिपा नहीं है। अस्पतालों में न दवा थी, न बेड थे, आक्सीजन का दूर-दूर तक पता नहीं था। कोरोना पीड़ितों व परिजनों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सैलजा ने कहा कि जनता की याददाश्त बहुत तेज है, समय आने पर सरकार से एक-एक बात का हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed