फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Self defense training given to empower women

Panchkula News: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Self defense training given to empower women
रायपुररानी। गांव बड़ौना खुर्द में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त प्रयासों से महिलाओं के लिए एक दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रशिक्षक पुष्पा सिंह रोहा और यवनी ने महिलाओं को आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक मजबूती की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ-साथ अपने मानसिक साहस को भी मजबूत किया। इस मौके पर विहिप अध्यक्ष सुरिंदर वर्मा बरवाला ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला संयोजक प्रदीप नवानी ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर महिला आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कर सके। इस मौके पर मीना प्रखंड अध्यक्ष मातृशक्ति, एडवोकेट प्रतिभा यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed