फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selected candidates will go on training in 15 days, CM's OSD assures

पंचकूला: चयनित उम्मीदवार 15 दिन में ट्रेनिंग पर जाएंगे, सीएम के ओएसडी ने दिया आश्वासन

Fri, 17 Feb 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Selected candidates will go on training in 15 days, CM's OSD assures
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के ओएसडी जवाहर यादव ने पुलिस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का 90 दिन से जारी धरना वीरवार को समाप्त करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया कि सभी योग्य चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन में ट्रेनिंग पर भेजने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल चयनित उम्मीदवारों के धरने को लेकर चिंतित हैं, उन्हें यहां संदेशवाहक के रूप में भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि नियुक्ति की मांग को लेकर हरियाणा पुलिस के चयनित उम्मीदवार पिछले 90 दिन से धरने पर बैठे हुए थे। उनका कहना था कि 5500 पुरुष और 1100 महिलाओं का चयन हरियाणा पुलिस में हो चुका है, मगर उनको नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इससे वे सभी मानसिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धरने के दौरान भी यहां वे खर्च उठा रहे हैं, मगर सभी की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे इसे वहन कर सकें। इस दौरान उन्होंने कई बार प्रदर्शन भी किए और भूख हड़ताल पर भी बैठे। वीरवार को भी उन्होंने अर्धनग्न प्रदर्शन करने की चेतावनी दी हुई थी। मगर वीरवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर सिंह सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर पहुंचे। जवाहर सिंह ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों की भर्ती के तकनीकी पहलुओं की जांच करने उपरांत 15 दिन के अंदर आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। यह सरकार की पारदर्शी चयन प्रक्रिया का ही नतीजा है कि आज तक माननीय न्यायालय द्वारा बीजेपी सरकार की किसी भी भर्ती को रद्द नहीं किया गया। वहीं चयनित उम्मीदवारों ने भी इस मामले पर संज्ञान लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed