{"_id":"64ea5c6ad49345f4df0a01c8","slug":"selected-candidates-for-group-d-started-hunger-strike-demanding-appointment-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-3636-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रुप डी के लिए चयनित उम्मीदवारों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रुप डी के लिए चयनित उम्मीदवारों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में खेल कोटे के तहत ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पांच उम्मीदवार भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान सभी ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और रिवाइज लिस्ट लगाने की मांग की।
प्रधान परविंदर श्योराण ने बताया कि ईएसपी कोटे के तहत 2018 में ग्रुप डी की भर्ती निकाली गई थी। 19 जनवरी 2019 को 1518 बच्चों की लिस्ट जारी की गई। उनके दस्तावेज सही तरीके से नहीं जांचे गए। उनमें से कई के पास खेल के झूठे प्रमाणपत्र पाए गए। जो विभाग उनको अलॉट किए गए वहां खेल ग्रेडेशन चेक करवाए गए तो वे उम्मीदवार 25/05/2018 की खेल पॉलिसी को कवर नही करते थे। इस कारण पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर उन बच्चों को बाहर कर दिया गया। इससे खाली हुए पदों को भरने के लिए बाकी बचे हुए उम्मीदवारों में से लिस्ट जारी की गई।
उनके दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी करा ली गई। मगर आज तक उनको नियुक्ति नहीं दी गई है। श्योराण ने कहा कि उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर वे सेक्टर-5 में धरनास्थल पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को राजबाला, संदीप सिंह, नवीन कुमार, सोमबीर और मोहन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। इस अवसर पर सतीश कुमार सिरसा, शंभू भिवानी, संदीप भिवानी, सोमबीर हिसार, नरेंद्र कुमार कैथल, पूनम हिसार, रेखा भिवानी और दिनेश चरखी दादरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।