फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selected candidates angry due to cancellation of PGT Sanskrit recruitment

पीजीटी संस्कृत की भर्ती रद्द होने से चयनित अभ्यर्थी खफा

Sun, 21 Feb 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Selected candidates angry due to cancellation of PGT Sanskrit recruitment
चंडीगढ़। हरियाणा में पीजीटी संस्कृत पद पर चयनित अभ्यर्थी भर्ती रद्द होने से खफा हैं। उनकी मांग सरकार से नई भर्ती की जगह पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति देने की है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी गीता शर्मा, भागवंती, रेखा रानी, मीनाक्षी, सुदेश, संजीव, नरेंद्र, विनोद ने बताया कि वह सरकार के निर्धारित तमाम मापदंडों या विज्ञापन की शर्तों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश पर 1 जनवरी 2019 को फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया था। जिसमें कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कहा था। उसके बाद फरवरी 2019 में ही शिक्षा सदन में दस्तावेज सत्यापन हुआ, तब से ही हाईकोर्ट में लगातार इस भर्ती से संबंधित सुनवाई हो रही है। मामला पूरी तरह से न्यायालय के पास विचाराधीन है। इन तमाम परिस्थितियों में अभी दूध का दूध और पानी का पानी होना बाकी है। जिसकी सुनवाई 2 मार्च 2021 को होनी है। उससे पहले ही सरकार ने नया विज्ञापन निकालकर कहीं ना कहीं इन भावी शिक्षकों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से निकाले गए नए विज्ञापन को रदद कर पुरानी भर्ती की तमाम पूरी हो चुकी प्रक्रिया को हरी झंडी दे और लगातार 5 साल से भर्ती की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार शिक्षित बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। उन्होंने सरकार से अपने निर्णय को रद्द कर चयनित संस्कृत टीचर को बिना किसी देरी के ज्वाइन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed