{"_id":"67477ee0f6a23d20d709d77a","slug":"see-children-under-exam-stress-parents-are-taking-advice-from-psychiatrists-panchkula-news-c-87-1-pan1001-117367-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बच्चों को परीक्षा के तनाव में देख पैरेंट्स मनोचिकित्सकों से ले रहे सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बच्चों को परीक्षा के तनाव में देख पैरेंट्स मनोचिकित्सकों से ले रहे सलाह
Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
एक्सपर्ट बोले- बच्चे आलस और लापरवाही न करें, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, पैरेंट्स बच्चों पर न बनाएं किसी तरह का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। बोर्ड ने परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हैं। लेकिन कुछ पैरेंट्स मनोचिकित्सकों से राय लेकर बच्चों को तैयारी में मदद कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की वजह से विद्यार्थियों में डर और तनाव होता है। तनावमुक्त होकर और टाइमटेबल के आधार पर बच्चे तैयारी कैसे करें इसको लेकर मनोचिकित्सक अभिभावकों को टिप्स दे रहे हैं।
परीक्षा तैयारी का न बनाएं दबाव
मनोचिकित्सक एमपी शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर पैरेंट्स बच्चों के पर पढ़ाई का दबाव न बनाएं। बच्चे आलस और लापरवाही न करें, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। अभिभावक बच्चों की परेशानी समझें और दूर करने का प्रयास करें। सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद से अभिभावक भी चिंतित नजर आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को खुद पर ध्यान देने के अलावा ज्यादा बच्चों के खानपान और टाइमटेबल पर ध्यान देना होगा। बच्चों को खाने में हेल्थी फूड दें, जिससे बच्चों को आलस न आए।
इस तरह करें तैयारी
एमपी शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ध्यान देना हो कि 24 में से 6 से 8 घंटे सोना, 6 घंटे पढ़ाई, 2 घंटे एक्सरसाइज, 2 घंटे खेल, 30 मिनट मोबाइल और बचे हुए समय में खाने के साथ परिवार के साथ समय बिताएं। लगातार पढ़ाई करते समय मन न लगे तो कुछ देर रेस्ट लेकर मैगजीन पढ़ें।
विज्ञापन
इस तरह के आ रहे केस
मनोचिकित्सक एमपी शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी होने के बाद से कई तरह के केस आ रहे हैं। अभिवावक सबसे ज्यादा बच्चों की तैयारी को लेकर सवाल कर जानकारी ले रहे हैं। कुछ पैरेंट्स का कहना है कि बच्चे का ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा, ऐसे में क्या करें, कुछ ने कहा कि बच्चा पढ़ाई करते हुए सो जाता है, कुछ ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चा मोइबाइल पर ध्यान देता है। बच्चा परीक्षा के नाम से डर और तनाव में आ गया है?
सीबीएसई बोर्ड की तैयारी पूरी
सीबीएसई क्षेत्रीय निदेशक विजय यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा का टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है। बच्चों को परीक्षा के दौरान दिक्कत न हो इसका भी ध्यान दिया गया है।