फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Security guard's body found hanging from a tree, case of murder registered

Panchkula News: सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का मामला दर्ज

Sat, 25 May 2024 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Security guard's body found hanging from a tree, case of murder registered
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल के सामने एक पेड़ से लटका मिला। गार्ड सतिंदर सकेतड़ी निवासी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इससे पहले सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम और स्थानीय पुलिस चौकी की टीम ने मौके पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 में अज्ञात के खिलाफ धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर और साथियों के साथ बहस होने के बाद दबाव में आकर उसने फांसी लगाई। मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई निजी अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। वीरवार की शाम को नाइट ड्यूटी के लिए वह घर से शाम सात बजे निकला। शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे पुलिस ने फोन पर उसके भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर निजी अस्पताल के पास बुलाया। मौके पर पहुंचने के बाद भाई के सुसाइड करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में बहस की बात सामने आई
मृतक के भाई ने बताया कि अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में यह साफ तौर पर दिख रहा है कि उसके भाई के साथ अस्पताल के डॉक्टर सहित कुछ स्टाफ बहस कर रहे हैं। बहस वीरवार की रात 8 बजे से काफी समय तक चला। इसके बाद परेशान होकर करीब रात सवा एक बजे अस्पताल से बाहर नीली रस्सी लेकर निकला। रात 1.58 मिनट पर उसने उसी नीली रस्सी से सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन

महिला से दोस्ती की बात आई सामने
मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई की अस्पताल में काम करने वाली एक महिला से दोस्ती थी। महिला के जानकारों को इस बारे में पता चला तो उसके पति ने वीरवार को उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से भी काफी बहस हुई। मृतक के भाई ने कहा कि पुलिस अस्पताल के डॉक्टर, उक्त महिला और जिन स्टाफ ने उसके भाई के साथ झगड़ा कर उसे सुसाइड करने पर मजबूर किया है उसके खिलाफ कार्रवाई करे। सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज जिले सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed