फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Security guard broke the leg after beating the young man of the society

सिक्योरिटी गार्ड ने सोसायटी के युवक की डंडा मारकर तोड़ी टांग

Tue, 02 Jun 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Security guard broke the leg after beating the young man of the society
पंचकूला। एमडीसी स्थित एक सोसायटी में रहते एक व्यक्ति पर उनकी ही सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने डंडे से हमला कर दिया। उसने तीन-चार बार टांग पर डंडा मारा जिससे टांग की हड्डी टूट गई। घायल व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बाद शिकायत पर आरोपी हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करने वाले शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि वह 13 साल से सोसायटी में रह रहे हैं। सोसायटी के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड जीत सिंह कई साल से ड्यूटी कर रहा है। वह कई साल से उसे कपड़े, जूते आदि सामान दिया करते थे लेकिन वह उनके ही परिवार की चुगलियां करता था। इस कारण उन्होंने उसे सामान देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि इसके बाद वह रोजाना की तरह शाम करीब साढ़े चार बजे दूध लेने घर से गांव छोटा भैंसा टिब्बा पैदल जा रहे थे। इस दौरान जीत सिंह ने रंजिश के चलते उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने पास में पड़ा डंडा उनकी दाईं टांग पर मारा। इससे वह नीचे गिर गए। इसके बावजूद जीत सिंह ने उनकी टांग पर उसी जगह दो-तीन बार और हमला किया जिससे टांग की हड्डी टूट गी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस केस दर्ज कर आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed