फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Security guard arrested with Rs 15,000 bribe

Panchkula News: 15,000 रुपये रिश्वत के साथ सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 10:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 27 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Security guard arrested with Rs 15,000 bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब, जिला अमृतसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड जतिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यहां इस बात का खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रेशम सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने हथियार लाइसेंस के लिए नेगेटिव डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने जाल बिछाया जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7(ए) के तहत मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अपराध में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed