फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-6 Civil Hospital and Dispensary will open an hour before today

Panchkula News: आज से एक घंटा पहले खुलेंगे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल और डिस्पेंसरी

Mon, 17 Apr 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sector-6 Civil Hospital and Dispensary will open an hour before today
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल और डिस्पेंसरी में मरीजों को 17 अप्रैल से एक घंटा पहले इलाज की सुविधा मिलेगी। मरीजों के लिए डॉक्टर सुबह 8 बजे उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सोमवार को गर्मी का शेड्यूल में मरीजों का इलाज किया जाएगा। पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि सोमवार से समर शेड्यूल में मरीजों को इलाज की सुविधा एक घंटे पहले मिलेगी। इसमें सिविल अस्पताल सेक्टर-6, गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक सेक्टर-26, सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी, सेक्टर-16 अर्बन हेल्थ सेंटर सहित कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी के पीएचसी और सीएचसी सेंटर में यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोजाना चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इलाज के लिए आए मरीजों में गायनी, एमडी मेडिसिन, अर्थो, स्किन, ईएनटी में सभी जगह लागू किया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 8 से 1.30 बजे तक होगा। वहीं शाम की ओपीडी के लिए दो बजे से शाम को 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मरीजों को इस तरह से अधिक समय तक इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें टेस्ट भी लोगों के आसानी से हो सकेंगे। लोगों को अस्पताल में टेस्टिंग के लिए एक घंटे का अधिक समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed