फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector 25 - 30 thousand rupees recovered from the office of the outpost incharge, suspended

सेक्टर - 25 चौकी इंचार्ज के कार्यालय से 30 हजार रुपये बरामद, निलंबित

Fri, 10 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sector 25 - 30 thousand rupees recovered from the office of the outpost incharge, suspended
पंचकूला। डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने सेक्टर-25 चौकी इंचार्ज के कार्यालय से तीस हजार रुपये मिलने पर उनको निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह के कार्यालय से 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सेक्टर-25 निवासी एक व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि उसने एक महिला से पैसे लेने थे। इसकी शिकायत उसने सेक्टर-25 पुलिस चौकी में दी थी।
विज्ञापन

पैसे दिलाने के एवज में चौैकी इंचार्ज ने व्यक्ति से 30 हजार रुपये की डिमांड की। इसके बाद शिकायतकर्ता पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी राजकुमार को जांच के आदेश दिए। शुक्रवार दोपहर को शिकायतकर्ता जैसे ही चौकी इंचार्ज को पैसे देकर आया तभी एसीपी राजकुमार चौकी इंचार्ज कमरे में पहुंच गए और उनको पैसों समेत पकड़ लिया। इंचार्ज के कमरे से 500 रुपये के 60 नोट कुल 30 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद उक्त मामले की गहराई से जांच के लिए संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और जांच की रिपोर्ट एसीपी द्वारा पुलिस उपायुक्त को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने सुखविंद्र सिंह को उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर गहन विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया कि यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी किसी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके बारे में जानकारी पुलिस उपायुक्त पंचकूला और पुलिस आयुक्त पंचकूला को तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed