{"_id":"67ec430cb8a1a06ab1068b13","slug":"sector-23-residents-demand-that-ctu-buses-be-run-from-it-park-panchkula-news-c-87-1-pan1009-121080-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर 23 के लोगों की मांग, आईटी पार्क से चलाई जाए सीटीयू बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर 23 के लोगों की मांग, आईटी पार्क से चलाई जाए सीटीयू बस
विज्ञापन
5000 हजार कर्मचारियों सहित निफ्ट और 10 सोसाइटियों के लोगों को मिलेगी राहत
सचिन चौधरी
पंचकूला। सेक्टर 23 के लोगों ने सीटीयू से सेक्टर के रास्ते से बस चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सेक्टर के अंदर आईटी पार्क और निफ्ट जैसे संस्थान हैं। अगर सीटीयू की बस नाडा साहिब से उनके सेक्टर के रास्ते होकर गुजरती है तो आईटी पार्क में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों, निफ्ट की छात्राओं, सेक्टर की दस सोसाइटियों के 450 फ्लैटों में रहने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अभी बस नाडा साहिब से माजरी चौक के रास्ते से गुजरती है। इस कारण लोगों निजी वाहन बुक करने पड़ते हैं। इसकी एवज में वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
कोट
सेक्टर-23 के लोगों के लिए ट्रांसपोर्टेशन की बड़ी समस्या है। जो कर्मचारी यहां काम करते है, उनके लिए कोई साधन नहीं मिलता। हमारा सीटीयू से अनुरोध है कि माजरी चौक से आईटी पार्क को जोड़ते हुए नाडा साहिब के बजाय सेक्टर-23 के रास्ते बस चलाई जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। -रघुवीर सिंह निवासी सेक्टर-23
कोट
आईटी पार्क में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। निफ्ट इंस्टीट्यूट में करीब 1200 छात्राएं पढ़ रही हैं। उन्हें माजरी चौक से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कई बार लोगों को पैदल जाना पड़ता है। सोसाइटी में मेड घरों के काम के लिए आती हैं। कोई साधन न मिलने से उनको घर जाने में परेशानी होती है। -निर्मल सिंह, सोसाइटी प्रधान जीएच-1 सेक्टर -23 पंचकूला
विज्ञापन
कोट
सेक्टर-23 से माजरी चौक की दूरी लगभग 2 किमी है। यहां के निवासियों के लिए यातायात की कोई सुविधा नहीं है। यहां से ई-रिक्शा, ऑटो तक नहीं मिलते हैं। कई बार लोग अपने दफ्तर जाने में लेट हो जाते हैं। अगर कोई ई रिक्शा या ऑटो चालक मिल जाता है तो वह मनमाना किराया वसूल करते हैं। -विवेक चलाणा, सेक्टर-23 स्थानीय निवासी
कोट
हरियाणा रोडवेज जीएम को इसकी सूचना दी गई है। प्रशासन से करीब पिछले तीन साल से लगातार पत्र व्यवहार भी कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आईटी पार्क में कम से कम पांच हजार कर्मचारी काम करते हैं। उन्हें हर दिन आने-जाने परेशानी झेलनी पड़ती है। - रामगोपाल सेक्टर-23
कोट
मौजूदा बस रूट को थोड़ा संशोधित कर सेक्टर 23 को आईटी पार्क से जोड़ा जाए। इससे सेक्टर 23 के लोगों को यात्रा करने में राहत मिलेगी। साथ ही लोगों के समय की बर्बादी नहीं होगी। कई लोगों को मजबूरन निजी वाहनों या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनकी यात्रा अधिक महंगी और असुविधाजनक हो जाती है। -मनदीप ग्रेवाल निवासी सेक्टर- 23 पंचकूला